Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पटेलनगर में ट्रक ड्राइवर से तमंचे के बल पर लूट
  • देहरादून

पटेलनगर में ट्रक ड्राइवर से तमंचे के बल पर लूट

AltnewsUttarakhand 05/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। पटेलनगर में ट्रक ड्राइवर को तमंचे के बल पर लूट लिया गया। दो आरोपी दिन दहाड़े ट्रक में चढ़े और वारदात के बाद फरार हो गए। मामले में पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूपी के नाह थाना दादो जिला अलीगढ़ निवासी ड्राइवर शिव शंकर शर्मा ट्रक लेकर रविवार को देहरादून आए थे। रविवार शाम उन्होंने अपना ट्रक पटेलनगर क्षेत्र में ओलंपस स्कूल के पास पार्क किया हुआ था। रविवार शाम करीब सवा तीन बजे वह ट्रक के भीतर आराम कर रहे थे। इस दौरान कंडक्टर और ड्राइवर साइड से एक-एक युवक ट्रक में चढ़ा। इनमें एक ने शिव शंकर की कनपटी पर तमंचा रखा। गोली मारकर हत्या करने का डर बनाकर आरोपी ड्राइवर से उनका मोबाइल फोन और नगदी लूटकर फरार हो गए। ट्रक से उतरने के बाद आरोपी भागे तो कुछ दूरी पर उनका साथी ग्रे रंग का स्कूटर लेकर खड़ा था। दोनों स्कूटर पर बैठकर फरार हो गए। शिव शंकर ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। एक को पकड़ भी लिया था। वह भी छूटकर भाग गया। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि मामले में लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान सोमवार को भी जारी
Next: सावन मेले में महिलाओं ने लिया पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.