Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश
  • हरिद्वार

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश

AltnewsUttarakhand 11/04/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र से लापता चल रहे कर्मचारी की हत्या हुई थी, उसकी पत्नी ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया था। जो सहारनपुर जिले के बड़गांव में मिला और पुलिस ने लावारिस के तौर पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाले मूल रूप से शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के गांव धनोरा निवासी हेमेंद्र बीते मार्च के महीने में गायब हो गया था। उसकी पत्नी ने 10 दिन बाद अपने ससुराल वालों को सूचना दी। तब हेमेंद्र के पिता मोहरपाल ने हरिद्वार आकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस ने मोबाइल नंबरों की कुंडली निकाली ली तो एक संदिग्ध नंबर निकल कर सामने आया। लापता और संदिग्ध नंबर की आखिरी लोकेशन भगवानपुर निकलकर सामने आने पर पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस ने हेमेंद्र की पत्नी रिंकी और गांव बनेरा देवबंद सहारनपुर निवासी मौहम्मद शारुफ अली को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पता चला कि दोनो के बीच चल रहे अवैध प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
इसके बाद 11 मार्च को हेमेन्द्र को दावत के बहाने भगवानपुर बुलाया और शराब पिलाकर देर रात रस्सी से गला घोटकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। 19 मार्च को सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र नहर ग्राम सिमलाना से शव बरामद होने पर शिनाख्त न होने पर लावारिस के तौर पर उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया था। एसएसपी ने बताया कि गुमशुदगी के मामले को हत्या में तरमीम कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हंस फाउंडेशन की ओर से वितरित की शैक्षणिक सामग्री
Next: राज्यपाल ने सुनी राजभवन में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.