Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पत्नी से कहासुनी के बाद तीन बच्चों को गंगनहर में फेंकने पहुंचा युवक, स्थानीय लोगों ने पकड़ा
  • हरिद्वार

पत्नी से कहासुनी के बाद तीन बच्चों को गंगनहर में फेंकने पहुंचा युवक, स्थानीय लोगों ने पकड़ा

AltnewsUttarakhand 29/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टीबड़ी में पत्नी से कहासुनी के बाद एक युवक मंगलवार को अपने तीन छोटे बच्चों को लेकर प्रेमनगर घाट पहुंच गया। आरोप है कि युवक बच्चों को गंगनहर में फेंकने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई।

पुलिस ने युवक की पत्नी को भी मौके पर बुलाया। दोनों की काउंसलिंग करने के बाद पुलिस ने उन्हें बच्चों समेत घर भेज दिया। पुलिस के अनुसार, टीबड़ी कॉलोनी निवासी तरुण पुत्र छोटे लाल का मंगलवार दोपहर पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद वह तीनों बच्चों को लेकर प्रेमनगर घाट पहुंचा था।

स्थानीय लोगों ने उसे बच्चों को नहर में फेंकने का प्रयास करते देख लिया और समय रहते पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाया और उसकी पत्नी को भी बुलाया। दोनों को परिवार की जिम्मेदारियों के बारे में समझाया गया। इसके बाद तरुण ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा कदम नहीं उठाने की बात कही।

पुलिस के अनुसार, तरुण ने बताया कि बच्चों को नहर में फेंकने के बाद वह खुद भी उसमें कूद जाता। वहीं, उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि पति नशे में उसके साथ मारपीट करता है, घर का खर्च नहीं देता और रोजाना लड़ाई-झगड़ा करता है।

प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पत्नी से कहासुनी के बाद युवक तीन बच्चों को लेकर प्रेमनगर घाट पहुंचा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार को समझाया। युवक द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने के बाद सभी को सकुशल घर भेज दिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रानीखेत महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में विनीत सिंह कुवार्बी अध्यक्ष निर्वाचित
Next: ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहनों को किया सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.