Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • पौड़ी में पुलिस का स्मार्ट कंट्रोल रूम शुरू
  • पौड़ी

पौड़ी में पुलिस का स्मार्ट कंट्रोल रूम शुरू

AltnewsUttarakhand 15/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी। पौड़ी में 48 नए कैमरों के साथ स्मार्ट एंड इंटेलीजेंस कमांड एंड कंट्रोल रूप का डीजीपी ने बुधवार को ऑनलाइन लोकार्पण किया। पुलिस अफसरों के मुताबिक इन कैमरों से अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण लग सकेगा और पुलिस को इनसे काफी मदद मिल सकेगी। इसी के साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग की ओर कदम भी बढ़ गए हैं। इन कैमरों से यातायात व्यवस्था भी देखी जा सकेगी। जिले के श्रीनगर, कोटद्वार और लक्ष्मणझूला के भी 70 अन्य कैमरों को इसी कंट्रोल रूम से जोड़ दिया जाएगा। चौबीस घंटे इस कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जाएगी व क्राइम कंट्रोल व ट्रैफिक मैनेजमेंट में सहायता मिल सकेगी। पीएम के स्मार्ट पुलिसिंग के विजन के मद्देनजर हर जिले में ऐसे कंट्रोल रूम केंद्र सरकार के एसिस्टेंस टू स्टेट फॉर मॉडर्नाइजेशन ऑफ पुलिस स्कीम के तहत बनाएं जा रहे हैं। डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार ने कंट्रोल रूम का वर्चुवली उद्धाटन किया। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि थाना पौड़ी क्षेत्र में 48 कैमरे लगेंगे। जो शहर को चौबीस घंटे कवर करेंगे। एएनपीआर कैमरे ऑटोमेटिक वाहन की नंबर प्लेट को रिकार्ड कर सकते हैं। इससे यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाये रखने में मदद करेंगे। कैमरों को जल्द ही मुख्य मार्ग, प्रवेश और निकासी प्वाइंट आदि में लगा दिया जाएगा। एसएसपी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के तहत जिले के थाना श्रीनगर, कोटद्वार व लक्ष्मणझूला में लगे कैमरों को इस कंट्रोल रूम से जोड़ने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला, सीओ श्याम दत्त नौटियाल, सीओ कोटद्वार विभव सैनी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम के जन्मदिन को युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा
Next: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का मेगा प्लान, जुटाए जाएंगे सरकारी योजनाओं के लाभार्थी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.