Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पेंशन में वृद्धि न होने पर वरिष्ठ नागरिकों में गुस्सा
  • हरिद्वार

पेंशन में वृद्धि न होने पर वरिष्ठ नागरिकों में गुस्सा

AltnewsUttarakhand 02/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  वरिष्ठ नागरिक संगठन ने रविवार को ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक बैठक आयोजित की। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने लंबे समय से पेंशन वृद्धि न होने पर सरकार के प्रति आक्रोश प्रकट किया। संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि यह कैसी विडंबना है एक ओर सरकार ने पूर्व विधायकों की पेंशन में 02 से लेकर 05 हजार रुपये की बढ़ोतरी करते हुए न्यूनतम पेंशन 72000 रुपये मासिक कर दी है। वहीं दूसरी ओर विकलांग, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन में कोई वृद्धि नहीं की जा रही है। जबकि संगठन लगातार सरकार से प्रार्थना पत्रों के माध्यम से निवेदन करता आ रहा है। कहा कि विकास तो सक्षम विधायकों का ही हुआ है। सरकार गरीब, आम जनता को भूल गए है। महंगाई के इस दौर में 1500 की मासिक धनराशि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। अन्य राज्यों हरियाणा और राजस्थान में जहां पर बीजेपी की सरकार है वहां भरण पोषण पेंशन न्यूनतम तीन हजार रुपए मासिक है। आम आदमी की समस्या का समाधान करने में उत्तराखंड सरकार असफल साबित हो रही है। आम जनता और संगठन आक्रोशित है। संगठन ने सरकार से निवेदन किया है कि विधवा, विकलांग और वृद्धों की भरण पोषण पेंशन धनराशि को बढ़ाकर न्यूनतम 3000 मासिक की जाए। बैठक के शुभारंभ में संगठन सदस्यों ने डॉ. रमेश मिश्रा, रामसागर सिंह, प्रेम भारद्वाज, गिरधरलाल, संतराम सिंह एवं एसएल छावड़ा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर विद्या सागर गुप्ता, ताराचनद, बाबूलाल, सुमन, हरदयाल अरोड़ा, राम बचन गुप्ता, गुलाबराय, भौपाल सिंह, संतोख सिंह, सुखवीर सिंह, द्वारका प्रसाद, अशोक पाल, सुंदरलाल, अतर सिह, बदन सिह, महेंद्र सिंह, केपी शर्मा, एसएन बत्रा, पीसी धीमान, एससी ग्रोवर, श्याम सिंह, महेश चंद त्यागी, सत्यपाल, हरीश चावला, अरूण राणा, शिव बचन, हरी सिंह, बसंत लाल, महेन्द्र लाल आदि वरिष्ठ नागिरक मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मां स्याही देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियों पर हुई चर्चा
Next: जजी परिसर के पास दिखा गुलदार का शावक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.