Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • पेयजल संकट से जूझ रहे काशीरामपुर तल्ला निवासी
  • पौड़ी

पेयजल संकट से जूझ रहे काशीरामपुर तल्ला निवासी

AltnewsUttarakhand 03/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

कोटद्वार(आरएनएस)।  नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नं. 6 काशीरामपुर तल्ला निवासी पिछले तीन दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। हालत यह है कि वार्ड वासियों को पेयजल के लिए जल संस्थान के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। रविवार को वार्ड के पूर्व पार्षद सूरज कांति ने बताया कि काशीरामपुर तल्ला की लगभग चार हजार की आबादी की पेयजल आपूर्ति के लिए कुष्ठ आश्रम के निकट नलकूप स्थापित किया गया है। लेकिन तीन दिन पूर्व नलकूप की मोटर जल गई और वार्ड में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई। कहा कि नलकूप की मोटर पुरानी होने के कारण बार-बार फुंक जाती है। विभागीय अधिकारियों को बार-बार लिखित व मौखिक में अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। हालांकि जल संस्थान की ओर से टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन खपत देखते हुए यह पानी कम पड़ रहा है। चेतावनी दी कि मोटर को शीघ्र ठीक न किए जाने की स्थिति में जन सहयोग से आंदोलन किया जायेगा। वहीं इस संबंध में विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक वर्मा ने बताया कि मोटर मरम्मत का कार्य आरंभ हो चुका है। वार्ड में पेयजल आपूर्ति शीघ्र सुचारु कर दी जायेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रेमनगर बाजार में रेलवे फाटक पर जाम बन रहा मुसीबत
Next: धनौरी में गुलदार का शव मिलने से मचा हड़कंप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.