Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिटकुल के अफसरों ने हर्रावाला में हाइटेंशन लाइन का किया निरीक्षण
  • देहरादून

पिटकुल के अफसरों ने हर्रावाला में हाइटेंशन लाइन का किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 07/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  हर्रावाला में आबादी के ऊपर से गुजर रही 220 केवी की हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने की संभावनाओं को तलाशने के लिए पिटकुल के अधिकारियों की टीम ने शनिवार को सिद्धपुरम हर्रावाला की आवासीय कॉलोनियों का निरीक्षण किया। स्थानीय लोग लम्बे समय से बिजली की इस लाइन को शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। भाजपा सह संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ डॉ.बबीता रावत ने मुख्य सचिव को इस सम्बंध में लोगों की ओर से शिकायती पत्र भेजा था। जिस पर मुख्य सचिव कार्यालय से पिटकुल के एमडी को एक टीम लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए थे। टीम में शामिल पिटकुल के ईई एचपी पुरोहित, एई एके खंडूड़ी, एसडीओ हेमलता ने लाइन शिफ्टिंग को लेकर मौका मुआयना किया। स्थानीय निवासियों में मूलचंद शीर्षवाल, राजपाल सिंह, संदीप पोखरियाल, विनोद कुमार, राजेन्द्र प्रसाद पोखरियाल, संजय चौहान, शकुंतला पोखरियाल, जयंती रावत, रणजीत सिंह नेगी, संजय उनियाल, चक्रधर नैनवाल, योगेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को लोगों को हो रही परेशानी के बारे में बताते हुए कहा कि इस हाइटेंशन लाइन से लोगों को कोई सहुलियत नहीं है बल्कि परेशानी हो रही है। हर साल इस लाइन की वजह से हादसे हो रहे हैं। पिटकुल अधिकारियों ने लाइन शिफ्टिंग में होने वाले खर्चे, समय और बजट की समस्या लोगों को बताई। इस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना था कि बजट उपलब्ध कराना शासन का काम है। पिटकुल को इसके लिए प्रयास करना चाहिए। पिटकुल अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ऋषिकेश में 18 लाख से होगा 11 पार्कों का सौंदर्यीकरण
Next: कोचिंग क्लास को जा रहे बच्चों को हाथी दिखने से मचा हड़कंप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.