Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 18वीं किश्त जारी
  • देहरादून

‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 18वीं किश्त जारी

AltnewsUttarakhand 05/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

उत्तराखंड के 7.98 लाख पात्र लाभार्थी किसानों को 169 करोड़ रुपए की धनराशि भी खातों में पहुंच

देहरादून(आरएनएस)।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र से ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 18वीं किश्त जारी कर दी। इसके माध्यम से उत्तराखंड के 7.98 लाख पात्र लाभार्थी किसानों को 169 करोड़ रुपए की धनराशि भी खातों में पहुंच गई। पीएम मोदी ने 9.40 करोड़ से अधिक किसानों को 20 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि उनके खातों में डीजीटली ट्रांसफर किया।  इस किसान सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भी वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। जिसमें प्रदेश के 7,98,038 लाभार्थी किसान परिवारों को 18वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से धनराशि 169.04 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। अब तक योजना की 17 किश्तों में प्रदेश के किसानों को 2757.20 करोड़ धनराशि उपलब्ध कराई गई है। देहरादून के हाथीबड़कला में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसानों ने भी प्रतिभाग किया और प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री जोशी का आभार जताया।  जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों की हमेशा चिंता करते हैं। उन्होने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री मोदी का पहला निर्णय किसान के हितों के लिए किया और पहली केंद्रीय कैबिनेट में किसान सम्मान निधि के लिए हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की कितनी चिंता करते है। उन्होंने कहा कि मोदी के कुशल मार्गदर्शन और उनके पद चिन्हों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में कई जनकल्याणकारी योजनाएं और अभिनव पहल कर किसान भाइयों की आजीविका बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना के माध्यम से किसानों की आय दुगनी और नई तकनीकी से छोटे छोटे किसानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसान कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी निवेश संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिये एक आर्थिक आधार प्रदान करना है। ताकि वे फसल उत्पादन में नवीन तकनीक और गुणवत्तापूर्ण बीजों का प्रयोग कर उत्पादन में बढ़ोतरी कर सकें।  कृषि मंत्री ने कहा कि योजना के माध्यम से लघु एवं सीमांत किसानों को साहूकारों के साथ अनौपचारिक ऋणदाता के चंगुल से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में 11 करोड़ से अधिक किसानों ने पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त किया है, जो इसकी व्यापक पहुँच और प्रभाव को दर्शाता है। इस अवसर पर, सचिव, कृषि, एसएन पांडे, कृषि निदेशक केसी पाठक, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूनम नौटियाल, भूपेंद्र कठेत, चुन्नी लाल सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रशासन की टीम ने ग्राम बखपुर में लिया 207 एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जा
Next: सरकार की योजना से बेमौसमी सब्जियों का उत्पादन कर सुन्दर बढ़ा रहे आर्थिकी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.