Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन

AltnewsUttarakhand 28/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

– नेशनल गेम्स ओपनिंग सेरेमनी, ओलंपियन से मिले पीएम मोदी, पहाड़ी टोपी से हुआ स्वागत

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में मंगलवार को पीएम मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नेशनल गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई।  नेशनल गेम्स ओपनिंग सेरेमनी में पीएम मोदी ने शिरकत की।  पीएम मोदी नेशनल गेम्स ओपनिंग सेरेमनी के मंच तक गोल्फ कार्ट के जरिये नेशनल गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे।  इस दौरान सीएम धामी भी पीएम मोदी के साथ दिखे।  मंच पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने नेशनल प्लेयर्स से मुलाकात की।  इसमें जसपाल राणा, लक्ष्य सेन, मनीष रावत, सुभाष राणा और मनोज सरकार मंच पर मौजूद थे।
इसके बाद मंच पर पीएम मोदी का स्वागत हुआ।  सीएम धामी ने पहाड़ी टोपी पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया।  साथ ही पीएम मोदी को मोमेंटो भेंट किया गया।  इस दौरान मंच पर उत्तराखंड राज्यपाल, मुख्यमंत्री धामी, खेल मंत्री रेखा आर्य, सांसद अजय टम्टा, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद रहे।
एथलीट्स परेड की शुरुआत हुई। परेड में सर्विसेज समेत 35 राज्य और केंद्र शासित राज्यों के एथलीट शामिल हुए। मैदान में राष्ट्रीय खेलों की तेजस्विनी मशाल लाई गई। हल्द्वानी से
पीएम मोदी ने इस दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था।  जिसके बाद से ही राज्य की धामी सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है।  नेशनल गेम्स का आयोजन इसी कड़ी में किया जा रहा आयोजन हैं।  उत्तराखंड में होने जा रहे नेशनल गेम्स अपने आप में ऐतिहासिक हैं।  पहली बार ऐसा होगा जब नेशनल गेम्स के सभी खेल एक ही राज्य में आयोजित होंगे।  पीएम मोदी का उत्तराखंड प्रेम किसी से छुपा नहीं है।  यही कारण है कि पीएम मोदी नेशनल गेम्स का शुभांरभ करने उत्तराखंड पहुंचे हैं।  इससे पहले उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की।  जिसमें उत्तराखंड के विकास को लेकर चर्चा की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकारी स्कूलों की गृह परीक्षाएं 17 मार्च से, टाइम टेबल जारी
Next: नेशनल गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, पांडवाज ने परफॉर्मेंस में मचाया धमाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.