Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पुलिस उपाधीक्षक एवं कारागार अधीक्षक पद के लिए फिजिकल परीक्षा 16, 17 और 18 जुलाई को
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

पुलिस उपाधीक्षक एवं कारागार अधीक्षक पद के लिए फिजिकल परीक्षा 16, 17 और 18 जुलाई को

AltnewsUttarakhand 09/07/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस-2021 परीक्षा के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक एवं कारागार अधीक्षक के पदों पर अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड परीक्षा 16, 17 एवं 18 जुलाई को आयोजित की होगी। यह परीक्षा 40वीं वाहिनी पीएसी बीएचईएल हरिद्वार में होगी। इस संबंध में आयोग की ओर से अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने दिशा निर्देश जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के अंतर्गत साक्षात्कार परीक्षा में सफल 902 अभ्यर्थियों में से पुलिस उपाधीक्षक एवं कारागार अधीक्षक पद के लिए वरीयता देने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड परीक्षा 16, 17 और 18 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। बताया कि 16 जुलाई को प्रातः 6:00 बजे से 190 महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि 17 जुलाई को 231 अभ्यर्थियों और 18 जुलाई को 230 अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई जाएंगी। जो अभ्यर्थी उक्त परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि अथवा समय पर उपस्थित नहीं होगा, उसे पद के चयन परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कठुआ आतंकी हमला : राजनाथ सिंह ने कहा, शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है राष्ट्र
Next: नौ किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.