Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप, स्थानांतरण की मांग
  • देहरादून

पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप, स्थानांतरण की मांग

AltnewsUttarakhand 01/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।   छिद्दरवाला में बीते दिनों पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सीज होने से गुस्साए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने चेकिंग के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दस्तावेज दिखाने के बावजूद बाइक सीज कर दी गई। उन्होंने अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की मांग की। रविवार दोपहर अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता रायवाला थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग की मूल अवधारणा मित्रता, सेवा और सुरक्षा है। बावजूद, यहां तैनात कुछ पुलिसकर्मी इससे भटक गए हैं। मनमानी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अभद्रता को किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं किया जाएगा। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान के साथ वार्ता के बाद कार्यकर्ता लौट गए। मौके पर आयुष रावत, हिमांशु पंवार, अजय, दीपक कुमार, राहुल थापा, रोबिन रावत, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला अफसर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग पर एफआईआर, मोबाइल फोन-मैसेज से भी धमकी
Next: 11 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.