Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व दर्जाधारी के घर से काम वाली चुरा ले गई गहने
  • देहरादून

पूर्व दर्जाधारी के घर से काम वाली चुरा ले गई गहने

AltnewsUttarakhand 20/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रही महिला के आवास से काम वाली बाई गहने चुराकर ले गए। मामले में पटेलनगर थाना पुलिस ने आरोपी बाई के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना पूर्व दर्जाधारी सारिका  प्रधान के चंद्रबनी, सेवलाकलां स्थित आवास की है। सारिका प्रधान का कहना है कि पिछले चार वर्षों से आशा (उषा) रावत मूलनिवासी कुमाल्डा, मालदेवता उनके घर में सहायिका (बाई) के तौर पर काम कर रही थी। वह सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक घर की साफ-सफाई, खाना बनाना आदि का काम करती थी। आरोप है कि महीना खत्म होने से 10 दिन पहले ही उसने अचानक बीते दिनों काम छोड़ दिया और चली गई। सारिका का आरोप है कि आशा रावत घर से सोने के कुंडल और चांदी की पाजेब चुरा ले गई। कहा कि वारदात उस वक्त हुई जब वह अपने ऑफिस में थी। सारिका ने मामले में पुलिस को तहरीर देने के साथ ही सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर गुरुवार शाम को पटेलनगर थाना पुलिस ने आरोपी बाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ओलंपिक में योग अभियान, उत्तराखंड से चढे़गा परवान
Next: आजीविका मिशन से गांवों में मिलेगा बीमा का लाभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.