Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पूर्व विधायक चैंपियन अस्पताल में भर्ती, हायर सेंटर रेफर करने की सलाह
  • हरिद्वार

पूर्व विधायक चैंपियन अस्पताल में भर्ती, हायर सेंटर रेफर करने की सलाह

AltnewsUttarakhand 16/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

चैंपियन ने किया हायर सेंटर रेफर होने से इनकार

हरिद्वार(आरएनएस)।  खूनी दस्त की शिकायत के बाद जिला जेल से जिला अस्पताल में रेफर किए गए पूर्व विधायक प्रणव कुमार चैंपियन को रविवार को हुए चेकअप के बाद चिकित्सकों ने इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी है हालांकि चैंपियन ने खुद को फिट बताते हुए हायर सेंटर जाने से इनकार कर दिया है। फिलहाल वे जिला अस्पताल के प्राईवेट वार्ड में भर्ती हैं। इधर, शहर कोतवाली पुलिस भी जिला अस्पताल कैंपस में चौकसी बरत रही है। याद रहे कि 26 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट से उन्हें चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। शनिवार देर रात खूनी दस्त की शिकायत के बाद पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया था। उनका अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, ईसीजी, ब्लड रिपोर्ट की जांच कराई गई थी। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज की देखरेख में वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर मनीष, ईएमएस डॉक्टर स्वाति वर्मा और डॉ. पंकज उनके इलाज में जुटे थे। चिकित्सकों की मानें तो अल्ट्रासाउंड में उन्हें कोलाइटिस और गेस्ट्रोएंटेराइटिस की शिकायत की पुष्टि हुई है। गेस्ट्रोएंटेराइटिस को आमतौर पर स्टोमक फ्लू भी कहा जाता है, लेकिन मल में खून को लेकर चिंता जताई गई। चैंपियन का सेकेंड ग्रेड फैटी लीवर भी होना सामने आया है।
उन्हें जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। अस्पताल के पीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन का चेकअप किया है। चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किए जाने की सलाह दी है। कहा कि चैंपियन ने हायर सेंटर रेफर होने से इनकार कर दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फलसीमा में भूमाफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
Next: भतरौजखान मार्ग पर सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.