Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश की 52 बालिकाएं बनने जा रही ड्रोन दीदी
  • देहरादून

प्रदेश की 52 बालिकाएं बनने जा रही ड्रोन दीदी

AltnewsUttarakhand 25/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों की 52 बेटियां जल्द ही ड्रोन दीदी बनने जा रही है। वंचित वर्ग की इन बालिकाओं को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने इस शिविर का निरीक्षण किया। युवा कल्याण मंत्री ने बताया कि चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत समेत प्रदेश के सभी जिलों से चयनित इन बेटियों को ड्रोन संचालन की तकनीकी बारीकियां सिखाई जा रही है। इन स्किल से यह बालिकाएं अपना भविष्य संवार सकती हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 52 इंटर पास लड़कियां हिस्सा ले रही हैं और इनका प्रशिक्षण 12 फरवरी को पूरा हो जाएगा। शिविर में ड्रोन संचालित करने, असेंबल और डीअसेंबल करने के साथ ही रिपेयर करने की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। यह आवासीय शिविर है और इसमें रहने, खाना भी पूरी तरह निशुल्क है। उन्होंने बताया कि शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच लड़कियों को ड्रोन भी फ्री में गिफ्ट किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने शिविर में हिस्सा ले रही लड़कियों को किट वितरण भी किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विपक्ष ने निर्वाचन आयुक्त के सामने वोटर लिस्ट का मुद्दा उठाया, कार्रवाई की मांग
Next: सीएम धामी ने किया उत्तराखण्ड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.