Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रधानाचार्य की भर्ती निरस्त न हुई तो जून से आंदोलन
  • देहरादून

प्रधानाचार्य की भर्ती निरस्त न हुई तो जून से आंदोलन

AltnewsUttarakhand 13/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  प्रधानाचार्य के पदों पर की जा रही भर्ती निरस्त करने और अन्य लंबित मांगों पर कार्यवाही को लेकर राजकीय शिक्षक संघ की राजीव गांधी नवोदय स्कूल में सोमवार को हुई बैठक में पांच जून के बाद राज्य स्तरीय आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में शिक्षक पदाधिकारियों ने एकस्वर में कहा कि प्रधानाचार्य के रिक्त पद प्रमोशन के हैं जिन्हें सीधी भर्ती से भरा जा रहा है, यह शिक्षकों के साथ नाइंसाफी है। बैठक में पिछले साल अगस्त में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक के फैसलों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जाहिर की गई। कहा कि 33 में से चुनिंदा मुद्दों पर ही कार्यवाही कर विभाग ने आंखे मूंद ली। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व में शिक्षकों के आंदोलन के दौरान शिक्षा मंत्री और महानिदेशक द्वारा कई आश्वासन दिए गए थे। अब यदि संघ की मांगों पर चार जून तक ठोस कार्यवाही नहीं होती है तो फिर शिक्षक प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू कर देंगे।
शिक्षा निदेशक बैठक में मनाने पहुंचे:   शिक्षकों की नाराजगी की सूचना मिलने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट भी बैठक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों पर कार्रवाई जारी है। निदेशालय स्तर पर करीब करीब सभी मुद्दों पर शासन को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। शिक्षकों की शिक्षा मंत्री और महानिदेशक के साथ वार्ता भी कराने का प्रयास किया जा रहा है।

ये रहे मौजूद: प्रदेश महामंत्री रमेश पैन्यूली, राजकुमार चौधरी, जगदीश बिष्ट, गोकुल मर्तोलिया, रविशंकर गुंसाई, श्याम सिंह सरियाल, महेंद्र पटवाल, नमिता पाठक, बलराज गुंसाई, हरेंद्र सैनी, दिनेश नौटियाल, मोहन रावत, जगदीश चौहान, विवेक पांडेय, आलोक रौथाण, रविंद्र रोड, चंडी नौटियाल, प्रकाश चौहान, दीपक गौड, राजकुमार, अरूण रमोला, प्रणय बहुगुणा आदि।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
Next: नाबालिग बहनों को सहस्रधारा के होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.