Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्री-वेडिंग शूट के लिए ऋषिकेश बना पसंदीदा डेस्टिनेशन
  • देहरादून

प्री-वेडिंग शूट के लिए ऋषिकेश बना पसंदीदा डेस्टिनेशन

AltnewsUttarakhand 06/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। बदलते दौर में आजकल प्री वेडिंग शूट का चलन तेजी से बढ़ा है, जिसमें ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्र प्री-वेडिंग शूट के डेस्टिनेशन के तौर पर उभरे हैं। यहां न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों से भी कपल शूट को पहुंच रहे हैं।    कपल की सर्वाधिक पंसदीदा शूट स्थल शिवपुरी में मालाकुंठी ब्रिज और गंगातट है। यहां शूटिंग के लिए आवश्यक इंतजाम भी स्थानीय लोगों ने जुटाए हैं। प्री-वेडिंग शूट के लिए कपल को यहां प्रकृति से घिरी गंगा और तट पर फैली रेत आकर्षित रही है।    क्यार्की में सनसेट में शूट भी कपल को काफी भा रहा है। प्री-वेडिंग शूट ट्रेंड में ऋषिकेश आने से स्थानीय लोगों को यहां रोजगार की नई संभावना विकसित होने की उम्मीद भी जग रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात ऋषिकेश के साथ ही नजदीक इलाकों को भी पर्यटक स्थल के रूप में नई पहचान मिल रही है। प्री-वेडिंग शूट स्टूडियो संचालक विनोद सिंह के मुताबिक यूपी, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से भी कई क्लाइंट यहां आ चुके हैं। अमेरिका में बसे एनआरआई कपल तक ने ऋषिकेश में प्री वेडिंग शूट कराया है। बताया कि सालभर में कई दर्जन लोग प्री-वेडिंग शूट के लिए एडवांस में बुकिंग कराकर रखते हैं।   प्री वेडिंग शूट के लिए कम से कम दिन का पैकेज होता है। इसमें एक दिन में भी शूट कराया जा सकता है। कपल के लिए ऋषिकेश के प्री-वेडिंग शूट करनी वाले कुछ स्टूडियो ने 50 हजार से सवा लाख रुपये तक पैकेज रखा है। इसमें उन्हें कपड़े और प्री-वेडिंग शूट से संबंधित आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराया जाता है।

इन स्थलों पर हो रही शूटिंग:   शिवपुरी में गंगातट, मालकुंठी का झूला पुल, रामझूला पुल, क्यार्की में सनसेट, बैराज-चीला रोड, ऋषिकेश के गंगाघाट, ऋषिकेश में मरीन ड्राइव, नीरगढ़ वाटर फॉल, फूलचट्टी वुडन ब्रिज।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्रिकेट स्टेडियम के साउथ ब्लॉक से संचालित होगा खेल विश्वविद्यालय
Next: बच्चों को फुटबॉल खेल की बारीकियों की दी जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.