Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रेमिका से विवाद में युवक ने काटी हाथ की नस
  • देहरादून

प्रेमिका से विवाद में युवक ने काटी हाथ की नस

AltnewsUttarakhand 27/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक का बुधवार को अपनी प्रेमी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह बात प्रेमी को इस कदर बुरी लगी कि उसने खुद की जान लेने की सोच ली। गुस्से में तिलमिलाए प्रेमी ने ब्लेड से अपनी हाथ की नस काट दी जिससे वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर गए हैं, जहां उसका उपचार चल रहा है। ऋषिकेश के एक गांव निवासी युवक का कुछ सालों से क्षेत्र की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को दोनों आपस में मिले और उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद प्रेमिका वहां से चली गई। इससे गुस्साए प्रेमी ने ब्लेड से अपनी हाथ की नस काट दी। मौके पर हाथ से खून बहने लगा। इसके बाद युवक सीधे अपने घर चला गया। परिजन उसके हाथ से खून बहते देख हैरान हो गए। वह युवक को तुरंत अस्पताल लेकर गए। खून अधिक बहने पर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऋषिकेश कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने कहा कि बीस वर्षीय युवक ने हाथ की नस काटी है। परिजनों ने पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लालच देकर दो भाईयों के साथ ठगी, केस दर्ज
Next: नाबालिग को भगा ले जाकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.