Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रेशर हॉर्न पर 35 वाहनों के चालान, ड्राइवरों के डीएल सस्पेंड
  • देहरादून

प्रेशर हॉर्न पर 35 वाहनों के चालान, ड्राइवरों के डीएल सस्पेंड

AltnewsUttarakhand 10/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। संभागीय परिवहन विभाग की चार टीमों ने गुरुवार को शहर में प्रेशर हॉर्न के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 35 वाहनों के पांच-पांच हजार रुपये के चालान किए गए। सभी वाहनों के ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस भी तीन महीने के लिए सस्पेंड किए गए। आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने बताया कि वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाना एमवी ऐक्ट का उल्लंघन है। प्रेशर हॉर्न से ध्वनि प्रदूषण होता है। इसके साथ ही इससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। बताया कि गुरुवार को एआरटीओ राजेंद्र विराटिया, परिवहन कर अधिकारी एमडी पपनोई, श्वेता रौथाण और अनुराधा पंत के नेतृत्व में चार टीमों ने शहर में प्रेशर हॉर्न के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। एक-एक वाहन के हॉर्न को चेक किया। 35 वाहनों में प्रेशर हॉर्न मिले हैं, इसमें 15 सिटी बसें भी शामिल हैं। बताया कि सभी वाहनों के पांच-पांच हजार रुपये के चालान किए गए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बालिका निकेतन में रेस्क्यू की बालिकाओं से मिली बाल आयोग अध्यक्ष
Next: स्वामी यती नरसिंहानंद की गिरफ्तारी का विरोध किया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.