Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पृथ्वीनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर होगा महारुद्राभिषेक
  • देहरादून

पृथ्वीनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर होगा महारुद्राभिषेक

AltnewsUttarakhand 22/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल की बैठक में शिवरात्रि पर्व पर होने वाले कार्यक्रमों का अंतिम रुप दिया गया। सेवादल शिवरात्रि का पर्व 25 और 26 फरवरी को दो दिन मनाएगा। मंदिर सेवादल की ओर से बताया गया कि शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर सायंकाल मंदिर प्रांगण में 2100 दीयों की रंगोली सजाई जाएगी। इसके पश्चात हलवे का प्रसाद वितरण होगा। 25 फरवरी की मध्य रात्रि लगभग 12 बजे के पश्चात जलाभिषिक प्रारंभ होगा श्री पृथ्वीनाथ महादेव का सामूहिक महा रुद्राभिषेक जो 26 फरवरी की प्रात: तक चलेगा। इसके पश्चात दिन भर आम श्रद्धालु भी जलाभिषेक कर सकेंगे। दिगंबर दिनेश पुरी ने अवगत कराया कि इस वर्ष शिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रयागराज महाकुंभ के पवित्र गंगा जल के साथ ही हरिद्वार से लाए गंगाजल और पूजा की अन्य सामग्रियों के साथ श्री पृथ्वीनाथ महादेव का सामूहिक महारुद्राभिषेक होगा। प्रयागराज से गंगाजल लेकर टीम दून पहुंच चुकी है। वहीं हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए शनिवार को टीम हरिद्वार जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन प्रातः से ही लगभग 500 किलो केसर दूध का प्रसाद दिन भर वितरित किया जाएगा। सायं काल में श्रृंगार आरती होगी। 27 फरवरी को भंडार होगा। इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, नवीन गुप्ता, राजेंद्र आनंद, विक्की गोयल, रोहित अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, कपिल गुप्ता, विनोद अग्रवाल, दिलीप सैनी, अनिल गोयल, नरेंद्र ठाकुर, गौरव जैन, दीपक मित्तल, तुषार बंसल आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अखिल गढ़वाल सभा की प्रेमचंद को मंत्रीमंडल से बाहर करने की मांग
Next: वित्त मंत्री प्रेमचंद के विवादित बयान से तीर्थनगरी में उबाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.