Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पति ने पहले पत्नी और सास को मारी गोली, फिर खुद कर ली आत्महत्या
  • हरिद्वार

पति ने पहले पत्नी और सास को मारी गोली, फिर खुद कर ली आत्महत्या

AltnewsUttarakhand 25/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार। हरिद्वार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद भी मौत को गले लगा लिया। वारदात से जहां इलाके में सनसनी फैली हुई है, वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राइम पंकज गैरोला दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और जांच पड़ताल की जा रही है। हरिद्वार की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में एक युवक ने सास और पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मची है। एसएसपी हरिद्वार एवं अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

बताया गया है कि हरिद्वार की टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी एक परिवार रहता है जो कि दिल्ली में रहता है, बीते रोज ही यह परिवार दिल्ली से लौटा है। सोमवार शाम उनके घर की दूसरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदारों ने गोली चलने की आवाज सुनी। आवाज सुनते ही उनके द्वारा सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से अंदर से बंद घर के दरवाजे को खोला तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस के होश उड़ गए।

अंदर खून से लथपथ तीन शव पड़े थे जिसमें एक युवक का, दूसरा उसकी पत्नी और तीसरा शव उसकी सास का था। माना जा रहा है कि युवक ने पहले अपनी सास और पत्नी की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

मौके पर पहुंचे एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। माना जा रहा है राजीव अरोड़ा ने सास और पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारी होगी। फिलहाल जांच की जा रही है। मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर पर पैर पड़ने से हुआ ट्रक बेकाबू
Next: रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष बने आशीष, विनीत सचिव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.