Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुरानी पेंशन बहाली को 04 को सचिवालय कूच
  • देहरादून

पुरानी पेंशन बहाली को 04 को सचिवालय कूच

AltnewsUttarakhand 03/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से सोमवार को सचिवालय कूच होगा। सचिवालय कूच के लिए प्रदेश भर से कर्मचारी देहरादून में जुटेंगे। एनपीएस, यूपीएस को समाप्त कर ओपीएस लागू किए जाने की मांग कर्मचारी कर रहे हैं। सचिवालय कूच की तैयारियों को अंतिम रूप देने को रविवार को मोर्चा की तहसील चौक स्थित एक होटल में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर इस बार आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। हर हाल में पुरानी पेंशन को लागू कराया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष मनोज अवस्थी कर्मचारियों पर सरकार की ओर से बार बार प्रयोग किए जा रहे हैं। पहले 2005 में पुरानी पेंशन को समाप्त किया गया। उसके स्थान पर एनपीएस को लागू किया गया। अब यूपीएस का शिगूफा छोड़ा गया है।
प्रदेश प्रभारी विक्रम रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन के अलावा कोई भी दूसरा विकल्प स्वीकार नहीं किया जाएगा। जब विधायक, सांसदों को बेहद कम समय के चयन पर ही पूरे जीवन पेंशन का लाभ दिया जा रहा है, तो 35 साल की नौकरी वाले कर्मचारियों को क्यों पुरानी पेंशन नहीं दी जा रही है। महामंत्री सीताराम पोखरियाल ने कहा कि प्रदेश भर से कर्मचारी देहरादून पहुंच गए हैं। सोमवार को दून की सड़कों पर कर्मचारियों की उमड़ने वाली भीड़ से सरकार को स्पष्ट संदेश दिया जाएगा। साफ किया जाएगा कि पुरानी पेंशन बहाल न की गई, तो आने वाले समय में कर्मचारी परिजनों के साथ सड़कों पर उतरेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्लॉक प्रमुख व जिपं अध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव का केंद्रीय मंत्री ने किया समर्थन
Next: दीवाली मनाने पर मारपीट का आरोप, छह नामजद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.