Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लोनिवि में इंजीनियरों के प्रमोशन सुनिश्चित कराने की मांग
  • देहरादून

लोनिवि में इंजीनियरों के प्रमोशन सुनिश्चित कराने की मांग

AltnewsUttarakhand 19/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक में इंजीनियरों के प्रमोशन में आए ठहराव को समाप्त करने की मांग की। बैठक में अधिवेशन की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आरसी शर्मा ने कहा कि प्रमोशन में ठहराव की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में प्रमोशन सुनिश्चित कराने की व्यवस्था की जाए। शासन स्तर से भौतिक और वित्तीय लक्ष्य बढ़ाने, उनको अतार्किक रूप से प्राप्त करने को बनाए जाने वाले दबाव पर चिंता जताई। कहा कि दबाव में अनियमितता की संभावना बढ़ जाती है। इससे नई समस्याएं पैदा हो जाएंगी। कहा कि इंजीनियरों की कई तरह की ड्यूटी लगाई जा रही हैं। परीक्षाओं के साथ ही अन्य विभागों की जांच, सुरक्षा प्रमाण पत्र, किराया औचित्य प्रमाण पत्र, निष्प्रयोजक प्रमाण पत्र जारी करने जैसे कार्यों के कारण मुख्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
कहा कि आपदा संबंधी कार्यों के इस्टीमेट गठन और उन कार्यों के पूरा होने पर सत्यापन किए जाने की बाध्यता से विभागीय अभियंताओं को समस्या उत्पन्न हो रही है। शासन स्तर से प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए। बैठक में उपाध्यक्ष विनोद सनवाल, महामंत्री सीडी सैनी, केके उनियाल, भगवान सिंह चौहान, दिवाकर प्रसाद धस्माना, अरुण भंडारी, योगेश, शक्ति आर्य, अजय टम्टा, सरीन कुमार, रविंद्र सिंह मेहरा मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा ने अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों के लिए की रायशुमारी
Next: सीएम ने किया हरिद्वार में लगभग 55 करोड़ की लागत की 239 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.