Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रेसकोर्स में तीन दिवसीय ऑर्गेनिक प्रदर्शनी शुरू
  • देहरादून

रेसकोर्स में तीन दिवसीय ऑर्गेनिक प्रदर्शनी शुरू

AltnewsUttarakhand 04/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। भारत मीडिया एंड इवेंट की ओर से एसजीएनपीएम इंटर कॉलेज रेसकोर्स में तीन दिवसीय ऑर्गेनिक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ हरिद्वार लोकसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से आयुर्वेद, कृषि, बागवानी के साथ साथ नई तकनीकों के विषय में जानकारी मिलती हैं, जो हमारे लिए बहुत उपयोगी होती हैं, उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का जो विकल्प प्रदर्शनी में देखने को मिला है, उससे कहीं ना कहीं हम अपने पर्यावरण और पृथ्वी को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नए लोगों को स्टार्टअप का प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने आयोजकों को इस तरह की प्रदर्शनी के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। भारत मीडिया एंड इवेंट के निदेशक भारत बालियान ने बताया कि प्रदर्शनी में 150 स्टाल लगाए गए हैं। इस दौरान बेहतर काम के लिए डॉ सुरेश कौशिक, डॉ स्नेहा, प्रकाश, राकेश त्रिवेदी, शिवेंद्र राठौर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक खजान दास, डीपी गैरोला, विजय सिंह तोमर, राहुल देव आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टेस्टिंग के चलते गुल रही बिजली
Next: किक बॉक्सिंग में उत्तराखंड की शिवानी जीते दो कांस्य

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.