Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रेसकोर्स में विधायक ने किया साइकिल ट्रैक का शिलान्यास
  • देहरादून

रेसकोर्स में विधायक ने किया साइकिल ट्रैक का शिलान्यास

AltnewsUttarakhand 07/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  राजपुर रोड विधायक खजान दस ने बुधवार को रेसकोर्स में तीन करोड़ की योजना का शिलान्यास किया है। इसमें साइकिल ट्रेक के साथ ही अन्य काम होंगे। विधायक खजानदास बताया कि नगर निगम की केंद्र पोषित (एनसीएपी) राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम परियोजना के तहत स्वीकृत साकिल ट्रेक, वॉक-वे, नाली निर्माण और सौन्दर्यीकरण कार्य होंगे। कहा कि इसमें सूरी चौक से दून वेल स्कूल तक 600 मीटर साइकिल ट्रैक, कंपानी चौक से धोबी चौक, पीएनबी चौक से गुरू गोविंद सिंह चौक होते हुए दामिनी चौक तक मार्ग के दोनों ओर शोल्डर ग्रास पेंट लगाकर पेंटिग का कार्य, बन्नू स्कूल से गुरु गोविंद सिंह चौक होते हुए दून वैली स्कूल तक नालियों का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह साहनी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अशोक वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल पुरी, भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ उत्तराखंड के सह संयोजक विशाल गुप्ता, निवर्तमान पार्षद सरदार देवेंद्र पाल मोंटी, रोहन चंदेल, मंडल अध्यक्ष भाजपा करनपुर राहुल लारा, ऋतु मित्रा आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: परिवहन कर्मचारियों के समर्थन में आए कई संगठन
Next: जल संस्थान में अलग होंगे सिविल, इलेक्ट्रिकल संवर्ग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.