Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
  • हरिद्वार

रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

AltnewsUttarakhand 20/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। लक्सर-रायसी रेलवे ट्रैक पर खंडजा फाटक के पास रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50-55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि लक्सर स्टेशन मास्टर मनोज कुमार ने सुबह सूचना दी कि खंडजा फाटक से रायसी की ओर करीब 50 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक के सिर पर चोट थी और एक हाथ कटा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए रुड़की स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 25 सितंबर से सात अक्तूबर तक लगेंगे ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ शिविर
Next: नंदादेवी मेले में गूंजे कुमाऊं के पारंपरिक झोड़े, महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.