Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रायपुर फ्रीज जोन से बाहर नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : कॉंग्रेस
  • देहरादून

रायपुर फ्रीज जोन से बाहर नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : कॉंग्रेस

AltnewsUttarakhand 10/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस ने रायपुर फ्रीज जोन को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को कांग्रेस नेताओं के साथ ही स्थानीय लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। दो साल पहले छह महीने के लिए इलाके को फ्रीज जोन घोषित किया गया था, लेकिन आज तक रायपुर की महायोजना पर कोई काम ही नहीं हुआ है। फ्रीज जोन की वजह से इलाके में हो रही परेशानी को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि रायपुर और डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के रांझावाला, नथुवावाला, नकरौंदा, बालावाला, तुनवाला, मियांवाला, रायपुर, सौड़ा सिरौली, भोपालपानी, कालीमाटी, बढासी, हर्रावाला और कुंआवाला के एक बड़े हिस्से को 22 मार्च 2023 को फ्रीज जोन घोषित किया गया था। तब कहा गया था कि यहां विधानसभा परिसर और दूसरे सरकारी कार्यालयों की स्थापना के लिए छह महीने में महायोजना बनाई जानी है। इसके लिए एक एजेंसी को मास्टर प्लान बनाने का काम भी सौंप दिया गया था। साथ ही केंद्र से इस योजना को सैद्धान्तिक स्वीकृति भी मिल गई थी। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने 59.90 हेक्टेअर भूमि की स्वीकृति भी दे दी थी। लेकिन राजस्व विभाग, वन विभाग, सचिवालय प्रशासन, आवास विभाग, विधानसभा और टाउन प्लानिंग विभाग में सामंजस्य न होने से वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने पूर्व में दी गई स्वीकृति भी वापस ले ली। अब तक इलाके का कोई मास्टर प्लान तैयार नहीं हुआ है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉलेज, आर्डिनेंस फैक्ट्री आप्टो इलेक्ट्रानिक्स, आईआरडी, डीएएल, डीआरडीओ जैसे संस्थान और मालदेवता, जौलीग्रांट एयपरपोर्ट से जुड़ा होने के बावजूद शहर को जोड़ने वाली सड़क को भी इस महायोजना में शामिल किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी रहे विरेंद्र पोखरियाल, प्रदेश सचिव प्रणी त्यागी, महेंद्र रावत, अमित भंडारी, अनिल क्षेत्री, सोनिया चौधरी, विनोद चौहान, विजय चौहान, जितेंद्र बर्त्वाल, विजय रतूड़ी, अभिनय बिष्ट, सौरभ उनियाल, प्रतिमा शर्मा, सरिता बिष्ट, विपुल नौटियाल, स्वर्णिम कंडारी, रिपुदमन सिंह, आशीष उनियाल, शीशपाल बिष्ट, ललित भद्री समेत अन्य शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देवभूमि उद्मिता योजना :  मुख्यमंत्री धामी करेंगे मेगा स्टॉर्टअप समिट का उद्घाटन
Next: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में प्रतिनिधित्व कम कर रही सरकार: आर्य

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.