Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राज्य कर्मचारियों को मिलेगी बैंकों में सैलरी सेविंग एकाउंट के एवज में कॉरपोरेट सैलरी पैकेज की सुविधा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्य कर्मचारियों को मिलेगी बैंकों में सैलरी सेविंग एकाउंट के एवज में कॉरपोरेट सैलरी पैकेज की सुविधा

AltnewsUttarakhand 03/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

राज्य कर्मचारियों को अपना वेतन खाता किसी भी बैंक में खोलने या स्थानांतरित करने की छूट होगी।

देहरादून(आरएनएस)। राज्य सरकार के कर्मचारियों को बैंकों में सैलरी सेविंग एकाउंट के एवज में कॉरपोरेट सैलरी पैकेज की सुविधा मिलेगी। पैकेज के तहत उन्हें दुर्घटना बीमा, बच्चों की शिक्षा और बच्चों की शादी के लिए तमाम तरह के लाभ मिल सकेंगे। इसके लिए उन्हें अलग से प्रीमियम भी नहीं देना होगा। राज्यपाल ने इसके लिए राज्य सरकार को पांच प्रमुख बैंकों से अनुबंध करने की मंजूरी दे दी है। पिछले दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से बैंकों के साथ अनुबंध करने के लिए निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी को अधिकृत किया गया है। पहले चरण में वह स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और जिला सहकारी बैंक के साथ अनुबंध होगा। भविष्य में वित्त विभाग शासन की आवश्यकतानुसार अन्य बैंकों को भी कॉरपोरेट सेविंग बैंक सैलरी पैकेज योजना के तहत शामिल करने का निर्णय लेगा। यह योजना बैंक अपने संसाधनों से लागू करेगा और खाताधारकों के कल्याण के लिए यह पूरी तरह से निशुल्क होगी। योजना का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में राज्य का कोई उत्तरदायित्व नहीं होगा। राज्य कर्मचारियों को अपना वेतन खाता किसी भी बैंक में खोलने या स्थानांतरित करने की छूट होगी।

ये मिलेगी सुविधा
कारपोरेट सेविंग बैंक सैलरी पैकेज योजना के तहत दुर्घटना बीमा की सुविधा मिलेगी। बच्चों की शिक्षा और उनकी शादी के लिए भी तमाम बैंक वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे। दुर्घटना बीमा सुविधा के तहत कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके आश्रित को 38 लाख से एक करोड़ रुपये तक वित्तीय सहायता मिलेगी। अपंगता की स्थिति में 40 लाख से एक करोड़ रुपये देने का प्रावधान होगा। इसके अलावा, सामान्य मृत्यु की स्थिति में एक लाख से छह लाख रुपये तक का प्रावधान होगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कामकाजी महिलाओं को गौरा शक्ति की दी जानकारी
Next: अल्मोड़ा: बाहरी क्षेत्र से आए व्यापारियों के सत्यापन की एसएसपी से की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.