Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य सहकारी बैंक में भी आरटीजीएस सुविधा
  • देहरादून

राज्य सहकारी बैंक में भी आरटीजीएस सुविधा

AltnewsUttarakhand 14/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य सहकारी बैंक में भी अब आरटीजीएस की सुविधा उपलब्ध होगी। आरबीआई ने 15 शाखाओं को आरटीजीएस नंबर जारी कर दिया है। इससे सहकारी बैंकों में ऑनलाइन बैकिंग सिस्टम मजबूत होगा। उत्तराखंड में अभी तक सहकारी बैंक निजी बैंकों के जरिए उपभोक्ताओं को रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) की सुविधा देता था। इसमें सहकारी बैंकों को निजी बैंक में 100 करोड़ रुपये करंट खाते में आरटीजीएस के लिए रखना पड़ता था। अब सहकारी बैंक इस पूंजी को अपने पास रखेगा। सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि ऑनलाइन बैंकिंग प्रणाली के मजबूत होने से ग्राहकों को लाभ मिलेगा। राज्य सहकारी बैंक की शाखाओं के बाद अब जल्द 10 जिला सहकारी बैंकों के लिए आरबीआई से आरटीजीएस की सुविधा ली जाएगी। इससे जिला सहकारी बैंकों को निजी बैंकों में आरटीजीएस को 1000 करोड़ रुपये अलग से नहीं रखने होंगे। कहा कि एक साल में सहकारी बैंकों ने 64 करोड़ रुपये का एनपीए वसूला है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेना व पुलिस भर्ती के लिए युवाओं को दी जा रही निशुल्क ट्रेनिंग
Next: सेना के अफसरों ने छात्रों को वायु सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.