Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

AltnewsUttarakhand 28/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

-बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
-बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत हो रहे कार्यों को लेकर खुशी व्यक्त की ।

देहरादून(आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरी विशाल से विश्व कल्याण की प्रार्थना की।  राज्यपाल बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान उन्होंने माणा गांव की स्थानीय महिलाओं से भी मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत हो रहे कार्यों को लेकर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों से बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप सामने आने लगा है। उन्होंने मास्टर प्लान के कार्यों और बदरीनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए मंदिर समिति के साथ ही स्थानीय लोगों को आभार व्यक्त किया। राज्यपाल ने जिलाधिकारी चमोली, संदीप तिवारी से यात्रा व्यवस्थाओं के साथ मास्टर प्लान के कार्यों की जानकारी लेते हुए यात्री सुविधाओं के विकास के लिए सरकार की ओर से संचालित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राज्यपाल को जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धाओं की संख्या बढ़ रही है। जिसे देखते हुए दर्शन के साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। बदरीनाथ मास्टर प्लान की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि धाम में प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सालय भवन, टूरिस्ट मैनेजमेंट सेंटर, सिविक एमनिटी संेटर और रिवर फ्रंट के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। साथ ही कहा कि माणा गांव को वाइब्रेंट विलेज के रुप में चयनित किया गया है। जिसके तहत सीमांत गांव को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से संतृप्त करने का कार्य किया जा रहा है। बदरीनाथ यात्रा मार्ग की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा मार्ग पर कमेड़ा, चटवापीपल और पगलनाला पर हो रही परेशानियों के स्थाई समाधान के लिए योजनाओं को लेकर कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, एसडीएम चमोली आरके पांडे, एसडीएम ज्योतिर्मठ चन्द्रशेखर वशिष्ठ, पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे, सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल सहित यात्रा से संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दून मेडिकल कॉलेज में एमडी की सीटों का बढ़ा दायरा, एनएमसी ने पीडियाट्रिक्स में सात सीटों की दी स्वीकृति
Next: अपूर्ण योजनाएं जल्द होगी पूरी, मिसिंग लिंक फण्ड के तहत पूरे किए जाएंगे प्रोजेक्ट्स

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.