Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राशिकरण की सुविधा बहाल किए जाने की मांग की
  • देहरादून

राशिकरण की सुविधा बहाल किए जाने की मांग की

AltnewsUttarakhand 29/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने राशिकरण की सुविधा बहाल न होने पर नाराजगी जताई। संगठन की सोमवार को संघ भवन में हुई बैठक में तत्काल राशिकरण की सुविधा बहाल किए जाने की मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि जल्द राशिकरण की सुविधा बहाल न होने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संयोजक चंद्र प्रकाश ने कहा कि राशिकरण की सुविधा बहाल किए जाने को राशिकरण निवारण को सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। ये समिति राशिकरण की सुविधा बहाल किए जाने को रणनीति तैयार कर रही है। सरकार से यही मांग है कि रिटायरमेंट के समय पर मिलने वाली राशिकरण की सुविधा को बहाल किया जाए। रिटायरमेंट पर राशिकरण के रूप में एकमुश्त पैसा उपलब्ध कराया जाता था। बाद में इस पैसे को किश्तों में कर्मचारी वापस जमा कराते थे। ऐसे में रिटायरमेंट के समय कर्मचारियों को एक बड़ी राहत मिलती थी। इसका इस्तेमाल रिटायरमेंट के बाद के अपने दायित्वों को पूरा करने में किया जाता था।
अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कृषाली ने कहा कि यदि शासन स्तर से जल्द निस्तारण नहीं निकाला जाता है, तो इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। बैठक में रमेंद्र सिंह पुंडीर, एमएस गुसाईं, कुसुमलता शर्मा, हृदयराम सेमवाल, चंद्रमोहन उनियाल, मोहन सिंह रावत, सोहन सिंह नेगी, हरीश चंद्र सब्बरवाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिना डाक्टर की सलाह के प्रतिबंधित दवाएं बेचने में मेडिकल स्टोर बंद कराया
Next: एसएसपी ने देर रात गदरपुर थाने का औचक निरीक्षण किया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.