Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय खेलों की कवरेज के दौरान पत्रकार का निधन
  • देहरादून

राष्ट्रीय खेलों की कवरेज के दौरान पत्रकार का निधन

AltnewsUttarakhand 10/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   38वें राष्ट्रीय खेलों की कवरेज के दौरान सोमवार सुबह रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में वीडियो जर्नलिस्ट मंजुल माजिला का हार्ट अटैक से निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद उन्हें कोरोनेशन अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्या, सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी के साथ ही राजनीति, सामाजिक और पत्रकार संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मंजुल का अंतिम संस्कार आज हरिद्वार में होगा। उनका परिवार देहरादून में नकरौंदा में रहता है। सूचना पर खेल मंत्री रेखा आर्या भी कोरोनेशन अस्पताल पहुंची और उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया। पूर्व विधायक मनोज रावत, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी, मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी, प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, अजय राणा ने भी अस्पताल पहुंचकर संवेदनाएं प्रकट की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी निधन पर दुख जताया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूसीसी के प्रावधानों के खिलाफ भू-कानून संघर्ष समिति का विरोध शुरू
Next: पार्षदों ने अधिशासी अभियंता से की समस्याओं के समाधान की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.