Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आएगी: प्रेमचंद
  • देहरादून

ऋषिकेश के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आएगी: प्रेमचंद

AltnewsUttarakhand 09/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।   शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वह चौथी बार विधायक बने हैं। ऐसे में ऋषिकेश के विकास के लिए धन की कमी कभी आड़े नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र में जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान किया जाएगा। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। यह बातें उन्होंने रविवार को श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भल्ला फॉर्म के लिए 100 लाइट्स तथा विभिन्न सड़कों के लिए 20 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश की जनता ही उनका परिवार है और परिवार के सदस्यों के समस्याओं का निराकरण करना उनका परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करती है, लेकिन विपक्ष के लोग राजनीति के लिए दुष्प्रचार का माध्यम चुनते हैं, जो इस बार निकाय चुनाव में क्षेत्रवाद की राजनीति कर देखने को मिला। उन्होंने कहा कि जनता ने गलत माध्यम से राजनीति करने वालों को नकारते हुए विकासवाद की राजनीति वाली भाजपा की सरकार को चुना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर भरोसा जताया है। मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, महामंत्री सतपाल राणा, प्रभाकर पैयूली, राजवीर रावत, जितेंद्र पोखरियाल, एपीएस यादव, नीलम रावत, अनीता रावत, प्यारी देवी, विनोद कुमाई, बाल सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सभी स्कूलों में होगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन: डॉ. धन सिंह रावत
Next: गाजियाबाद का बीटेक छात्र गंगा में डूबा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.