Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश में सड़क हादसा, यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार समेत 2 की मौत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ऋषिकेश में सड़क हादसा, यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार समेत 2 की मौत

AltnewsUttarakhand 25/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। देहरादून जिले के ऋषिकेश में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार समेत 2 लोगों की मौत हो गई। नटराज चौक के पास भीषण दुर्घटना में यूकेडी नेता व राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र पंवार समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल बताया जा रहा है। हादसा इतना भीषण था कि दूर तक वाहनों के टुकड़े फैल गए। घटनास्थल के पास घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात एक तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने नटराज चौक के पास स्थित वेडिंग प्वाइंट के सामने खड़ी पांच गाडि़यों को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के दौरान वहां पर मौजूद अन्य लोग भी चपेट में आ गए। घटनास्थल पर अफरा-तरफी मच गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे में घायल यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि पंवार के साथ ही एम्स लाए गए लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह की भी मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पंवार एक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे की शादी में शामिल होने यहां पहुंचे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

त्रिवेंद्र पंवार की मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताया है।

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री त्रिवेंद्र सिंह पंवार जी के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की…

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 24, 2024

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्टोन क्रशर पर धावा बोला, मारपीट-फायरिंग का आरोप
Next: स्वच्छता संकल्प यात्रा के तहत दुगालखोला में किया संवाद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.