Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • ऋतु खंडूरी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया
  • टिहरी

ऋतु खंडूरी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया

AltnewsUttarakhand 11/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।   कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि विधानसभा अध्यक्ष निष्पक्ष होता है। लेकिन विस सत्र के दौरान बजाए पहाड़ियों को कथित तौर पर अपशब्द बोलने वाले मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर कार्यवाही करने के, इसका प्रतिकार करने वाले कांग्रेस विधायक को ही सदन से बाहर किया। मंगलवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बौराड़ी के साईं चौक पर प्रदर्शन कर विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी का पुतला जलाया। कहा कि जिस तरह से भाजपा के लोग लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं, वह खतरनाक है। कहा कि बदरीनाथ विधायक बुटोला ने इस अपमान को सहने के बजाए वहां से बाहर जाना उचित समझा। कहा कि खंडूड़ी अपने पद का दुरुपयोग कर रही हैं। उत्तराखंड का निर्माण माता-बहनों की शहादत और संघर्ष से हुआ है। लेकिन भाजपा के लोग आंदोलनकारियों का अपमान कर रहे हैं।
इस मौके पर कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल, जिला उपाध्यक्ष सुषमा दुमोगा, ब्लाक अध्यक्ष प्यारी नेगी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नेगी, जिला सचिव अनिता शाह, माहेश्वरी तिवाड़ी, भरोसी डोभाल, पूर्व दायित्वधारी मुशर्रफ अली, देवेंद्र नौडियाल, जमीर अहमद मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिना लाइसेंस अवैध तरीके से पटाखे बनाने वाले पर केस दर्ज
Next: ट्रंचिंग ग्राउंड से उठ रही बदबू से ग्रामीणों में आक्रोश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी
  • देहरादून

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को टिहरी में

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • टिहरी

डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.