Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • रुड़की फायरिंग: खानपुर विधायक उमेश कुमार को जमानत व पूर्व विधायक चैंपियन को जेल
  • हरिद्वार

रुड़की फायरिंग: खानपुर विधायक उमेश कुमार को जमानत व पूर्व विधायक चैंपियन को जेल

AltnewsUttarakhand 27/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। हरिद्वार जिला पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को खानपुर के विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर गोलीबारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। खानपुर विधायक उमेश कुमार को भी पुलिस ने बाद में अरेस्ट कर लिया था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने 40-40 हजार रुपये के दो मुचलकों पर विधायक उमेश कुमार को जमानत दे दी लेकिन प्रणव सिंह चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ये है पूरा मामला —
रुड़की में खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच दो दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहा विवाद रविवार को हिंसक हो गया। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने फिल्मी स्टाइल में अपने लावलश्कर के साथ रुड़की में विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर धावा बोल दिया । पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ रायफल और पिस्टल से उमेश कुमार के कैंप आवास/कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी।
दिन दहाड़े इस ताबड़तोड़ गोलीबारी से लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए। रुड़की के गंग नहर स्थित विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर हुई इस घटना के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया है। आलम यह हुआ कि पुलिस को हालात को संभालना पड़ा । घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मौजूदा वक्त में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।

सोशल मीडिया पर जारी थी नोंकझोंक
बता दें कि खानपुर विधायक उमेश कुमार और कुंवर प्रणव सिंह के बीच सोशल मीडिया पर शनिवार से ही जंग देखी जा रही थी। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने शनिवार को अपनी सोशल मीडिया पर विधायक खानपुर के बारे में अभद्र टिप्पणियां कीं।
वहीं आरोप यह भी है कि देर रात विधायक उमेश कुमार ने अपनी सोशल मीडिया पर लाइव चलाकर जमकर गालियां दीं। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के रुड़की कार्यालय और लंढौरा स्थित महल पहुंचकर उनको ललकारा।

चैंपियन का गोलीबारी वाला जवाब
रविवार को माहौल तब और बिगड़ गया जब आरोप है कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने पूरे लावलश्कर के साथ विधायक उमेश कुमार के कैम्प कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कथित तौर पर वहां गाली गलौज करते हुए जमकर फायरिंग की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उमेश कुमार ने की पलटवार की कोशिश
बताया जाता है कि जब कुंवर प्रणव सिंह उमेश कुमार के आवास पहुंचे तब उमेश कुमार वहां नहीं थे। थोड़ी देर बाद विधायक उमेश कुमार आवास पर पहुंचे। आरोप है कि वह समर्थकों के साथ कुंवर प्रणव के आवास की ओर रवाना होने लगे। वायरल वीडियो में उनके हाथ में पिस्टल भी नजर आ रही थी। वहीं एक पुलिसकर्मी उन्हें संभालने की कोशिश करता नजर आ रहा था।

एसपी ने विधायक को रोका
इसके बाद प्रशासन को जैसे ही जानकारी मिली कि दोनों नेताओं के बीच गैंगवार जैसी घटना हो गई है। एसपी देहात मौके पर पहुंचे और उन्होंने विधायक उमेश कुमार को रोक दिया। वहीं उनके निजी सचिव जुबेर काजमी के अनुसार, 100 से अधिक राउंड फायरिंग की गई है। इसमें करीब 70 खोके पुलिस ने बरामद किए हैं।

बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक
फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। दीवारों पर शीशे में लगी गोलियों की जांच की है। खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप आवास पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद से उनके समर्थक बड़ी संख्या में पहुंच गए। ये लोग पूर्व विधायक चैंपियन की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इधर उमेश कुमार के स्टाफ ने चैंपियन समेत अन्य के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दी।

हिरासत में पूर्व विधायक चैंपियन
विधायक उमेश कुमार से जारी विवाद में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में हिरासत में लिया गया। उनकी गिरफ्तारी के लिए हरिद्वार से पुलिस रवाना हुई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वतंत्र भारत के इतिहास में उत्तराखण्ड यू.सी.सी लागू करने वाला बना देश का पहला राज्य
Next: क्या है उत्तराखंड में लागू यूसीसी नियमावली हाईलाइट?, यहाँ जानें

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.