Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मुस्लिम युवक ने शिवलिंग पर लगाया खून, आरोपी गिरफ्तार; इलाके में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

मुस्लिम युवक ने शिवलिंग पर लगाया खून, आरोपी गिरफ्तार; इलाके में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

AltnewsUttarakhand 02/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार के रुड़की में एक मुस्लिम युवक की हरकत पर बवाल मच गया है। बताया जाता है कि रविवार को दोपहर के वक्त रुड़की थाना क्षेत्र के जौरासी गांव में एक मंदिर में शिवलिंग पर खून पाए जाने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आरोप है कि दोपहर लगभग 3.30 बजे आरोपी इलियास कुरैशी ने महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर खून लगा दिया। इसके बाद इलाके में जैसे ही यह खबर फैली कि आरोपी इलियास ने शिवलिंग को अपवित्र कर दिया है, हिंदू समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। आलम यह कि इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है। आरोपी जौरासी गांव का ही निवासी बताया जाता है। आरोपी की उम्र 40 साल है। रुड़की थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने इलियास को गिरफ्तार कर लिया है। इलियास पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 298 (धर्म का अपमान करने की नीयत से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
जौरासी गांव के निवासी और ग्राम सभा के सदस्य शिकायतकर्ता अंकित सैनी ने कहा कि 1 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे के आसपास इलियास कुरैशी ने जानबूझकर महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर खून लगाया। आरोपी ने शिवलिंग को अपवित्र किया जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। आरोपी ने गांव में माहौल खराब करने की कोशिश की है। आरोपी को शिवलिंग पर खून लगाते वक्त गांव के आशीष सैनी, सुमित, विशाल, दौलत ने पकड़ लिया।
शिकायतकर्ता अंकित सैनी ने कहा कि आरोपी ने कृत्य स्वीकार कर लिया है। ऐसे में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं रुड़की थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने इस घटना पर कहा कि ग्राम सभा सदस्य की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह हिन्दू मंदिरों में जाता है। लेकिन, जांच टीम को उसकी हरकतें संदिग्ध लग रही हैं। ऐसा लग रहा है कि शिवलिंग पर जानबूझकर खून डाला गया था।
रुड़की थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जांच टीम वारदात की छानबीन कर रही है। गांव में दोनों समुदायों की बैठक हुई है। लोगों ने फैसला किया है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि इसी साल जुलाई महीने में हरिद्वार जिला पुलिस ने विक्रेताओं, भोजनालयों, ढाबा, रेस्तरां और होटल मालिकों को अपने दुकानों या प्रतिष्ठानों पर दुकानदार या मालिक का नाम लगाने का निर्देश जारी किया था जिस पर काफी विवाद हुआ था। यह मामला भी पूरे देश में सुर्खियों में रहा था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: उमा बिष्ट ने संभाला जिला पंचायत प्रशासक का कार्यभार
Next: क्वारब समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.