Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मंत्री गणेश जोशी ने की रुद्रपुर में अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री गणेश जोशी ने की रुद्रपुर में अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक

AltnewsUttarakhand 14/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

19 जुलाई को होगा ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन

रुद्रपुर(आरएनएस)।   जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 19 जुलाई को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रुद्रपुर में आयोजित होने जा रही ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी को पूर्ण भव्यता और प्रभावशाली स्वरूप में संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड की औद्योगिक प्रगति को नई दिशा देगा और देशभर में राज्य की पहचान को सुदृढ़ करेगा।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे को सफल बनाने में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री जोशी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग और मीडिया समन्वय सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्यों के निर्देश दिए।
मंत्री जोशी ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल उत्तराखंड बल्कि जनपद ऊधम सिंह नगर के लिए भी अत्यंत गौरवपूर्ण अवसर है। अधिकारीगण समर्पण और समन्वय के साथ कार्य करें ताकि आयोजन निर्विघ्न और भव्य रूप से संपन्न हो।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान ₹3.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें से ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग अब की जा रही है। यह राज्य के प्रति निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।
बैठक में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, मुख्यमंत्री सचिव विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम सूर्य घर सोलर सब्सिडी पर दखल दे नियामक आयोग
Next: मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने की सचिव स्तर की समीक्षा बैठक, जरुरी दिशा- निर्देश दिए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.