Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुड़की में सड़क हादसा, पलटा वाहन, 4 की मौत
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

रुड़की में सड़क हादसा, पलटा वाहन, 4 की मौत

AltnewsUttarakhand 15/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की (आरएनएस)। उत्तराखंड के रुड़की में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 घायल बताए जा रहे हैं। सभी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में सवार हो लोग विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रुड़की के चंद्रपुरी जा रहे थे। इस दौरान मंगलौर में अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस के मुताबिक गांव के नौ युवक एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान मंगलौर के पास पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची, उन्होंने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, एसपी देहात स्वप्न किशोर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में स्वास्थ्य जानकारी ली।
सडक़ दुर्घटना को लेकर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि बारात में शामिल होने के लिए वाहन में सवार होकर कुछ लोग आ रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया की घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का दो अस्पतालों सक्षम और सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में जो गंभीर हैं, उनको हायर सेंटर रेफर किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने गुरु नानक जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Next: पीएम स्वनिधि में उत्तराखंड ने हासिल किया शत – प्रतिशत लक्ष्य

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.