Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • एसआईआर ड्यूटी में लगे उपनल कर्मियों का वेतन रोके जाने पर रोष
  • हरिद्वार

एसआईआर ड्यूटी में लगे उपनल कर्मियों का वेतन रोके जाने पर रोष

AltnewsUttarakhand 10/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। एसआईआर कार्य में तैनात संविदा और उपनल कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। उपनल कर्मचारी महासंघ हरिद्वार के जिलाध्यक्ष योगेंद्र बड़ोनी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वेतन आहरित कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि कृषि विभाग से संबद्ध उपनल और संविदा कर्मचारी विभिन्न विधानसभाओं में एसआईआर कार्य के लिए लगातार 12 से 14 घंटे तक ड्यूटी कर रहे हैं। कर्मचारी उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सभी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद विभागीय स्तर पर उनका वेतन जारी नहीं किया जा रहा। महासंघ का आरोप है कि सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी से हस्ताक्षरित उपस्थिति को भी मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा मान्य नहीं माना जा रहा है, जिससे कर्मचारियों का वेतन लंबित है।साथ ही कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाकर मानसिक उत्पीड़न किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। योगेंद्र बड़ोनी ने जिलाधिकारी से मांग की कि एसआईआर कार्य में लगे सभी संविदा और उपनल कर्मचारियों का वेतन बिना किसी बाधा के जारी कराने के लिए सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं, ताकि अभियान सुचारु रूप से संचालित हो सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए 12 खिलाड़ी चयनित, खेल छात्रावास प्रवेश ट्रायल संपन्न
Next: हनोल जागरा मेले की तैयारियां तेज, सुरक्षा के लिए दो ड्रोन और 30 सीसीटीवी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.