Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • सांसद और विधायक निधि का हो सोशल ऑडिट: जोत सिंह
  • टिहरी

सांसद और विधायक निधि का हो सोशल ऑडिट: जोत सिंह

AltnewsUttarakhand 15/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी। आप के प्रदेश समन्वयक और थौलधार के पूर्व ब्लाक प्रमुख जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार पंचायतों को कमजोर करने का काम कर रही है। पंचायतों के बजट का जहां सोशियल ऑडिट किया जाता है। जबकि विधायक व सांसद निधि का कोई सोशियल ऑडिट नहीं होता है। बिष्ट एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी के दौरान विधायकों, सांसद व पंचायत प्रतिनिधियों में गहन तालमेल होता था। विधायक व सांसद पंचायतों को समस्याओं को आगे लाकर पंचायतों को मजबूत करने का काम करते थे, लेकिन आज उत्तराखंड में विधानसभायें छोटी होने व पंचायतों की यथास्थिति रहने से पंचायत के प्रमुख प्रतिनिधियों को विधायक व सांसद अपना प्रतियोगी मानते हुए पंचातयों की ओर सकारात्मक रवैया नहीं रख रहे हैं। भाजपा सरकार में पंचायत प्रतिनिधियों को झुठे मामलों में फंसाकर पंचायतों का कमजोर करने का काम किया जाता है। जिसके उदारहण के रूप में उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजल्वाण को लेकर की जा रही हैं जांचें। जबकि हाईकोर्ट से संरक्षण मिलना। चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को झूठे आरोपों में पदमुक्त करना, लेकिन हाईकोर्ट का बाद में बहाल करना। आरएस नामधारी के खिलाफ भाजपा का झुठा प्रपंच, बागेश्वर जिला पंचायत सदस्य हरीश के खिलाफ भाजपा की तमाम छलावे से साफ है कि पंचायतों का कमजोर करने का काम किया जाता रहा है। इस मौके पर एडवोकेट शांति भट्ट और ब्लाक प्रमुख प्रतापनगर प्रदीप चंद रमोला भी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत
Next: स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में कोई भी नशीली वस्तु की बिक्री नहीं की जाए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.