Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सभावाला में चोरों ने आईटीबीपी इंस्पेक्टर का घर खंगाला
  • देहरादून

सभावाला में चोरों ने आईटीबीपी इंस्पेक्टर का घर खंगाला

AltnewsUttarakhand 17/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  सहसपुर क्षेत्र के सभावाला में चोरों ने आईटीबीपी इंस्पेक्टर के बंद घर के ताले तोड़कर जेवर और नगदी उड़ा ली। चोरों ने सीसीटीवी के तार काटकर डीवीआर और वाईफाई भी चोरी कर लिए। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ज्ञान सिंह निवासी सभावाला आईटीबीपी में इंस्पेक्टर हैं। वर्तमान में वह लुधियाना में तैनात है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को रात को लगभग साढ़े ग्यारह के बीच उन्होंने अपने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। लेकिन वह डिसकनेक्ट पाए गए। अगले दिन उन्होंने वाईफाई लाइन चेक करवाई। जो बाहर से ठीक थी। 16 सितंबर को उन्होंने अपने भतीजे को गेट लॉक चेक करने तथा घर के ताले चेक करने को कहा तो घर के दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे। वह अपने घर पहुंचे तो देखा तो दरवाजे के लॉक टूटे पड़े थे। सीसीटीवी कैमरें की तारें कटी हुई थी। डीवीआर और वाईफाई भी गायब था। अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारियों के ताले टूटे हुए थे। आलमारियों में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी भी गायब थी। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि मौके का मुआयना कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घर से निकली मौसी-भांजी लापता
Next: पुत्रवधू से दुष्कर्म का प्रयास

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.