Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सचिवालय में आईडी कार्ड गले में डाल कर आएं कर्मचारी, अधिकारी
  • देहरादून

सचिवालय में आईडी कार्ड गले में डाल कर आएं कर्मचारी, अधिकारी

AltnewsUttarakhand 08/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। सचिवालय में बिना पहचान पत्र के आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सख्त हिदायत जारी की। स्पष्ट निर्देश जारी किए कि जब भी सचिवालय में आएं, तो पहचान पत्र को गले में डाल कर ही आएं। ताकि सुरक्षा कर्मियों के लिए पहचान करना आसान रहे। साथ ही अवांछित लोगों का प्रवेश रोका जा सके। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को जारी कार्यालय आदेश में कहा कि लंबे समय से देखा जा रहा है कि अधिकतर कर्मचारी, अधकारियों द्वारा अपने अधिकारिक पहचान पत्र को धारण नहीं किया जा रहा है। इसके कारण अवांछित लोग भी सचिवालय में प्रवेश कर रहे हैं। अवांछित लोगों का सचिवालय में प्रवेश रोका जा सके, इसके लिए सभी अधिकारी कर्मचारी अपने अधिकारिक पहचान पत्र को धारण कर ही सचिवालय में प्रवेश करना सुनिश्चित करें। इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

दिन भर रहता है खास लोगों का जमावड़ा
सचिवालय में सुबह साढ़े नौ बजे कर्मचारी, अधिकारी पहुंचे न पहुंचे, लेकिन कुछ खास लोग जरूर समय पर सचिवालय पहुंच जाते हैं। ये खास लोग न फील्ड के अधिकारी, कर्मचारी हैं और न ही राजनीतिक दल के लोग और न ही मीडिया फील्ड से। इसके बावजूद इनकी सचिवालय के भीतर एंट्री बेहद आसान है। न सिर्फ सचिवालय के भीतर, बल्कि हर अनुभाग, सचिव दफ्तर तक इनका सीधा दखल है। इन लोगों की सचिवालय में बिना पास कैसे एंट्री होती है, क्यों गेट पर इनकी जांच पड़ताल नहीं होती, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अशासकीय स्कूलों में लागू की जाए उत्कर्ष योजना
Next: किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे यूसीसी: उक्रांद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.