Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • सड़क पर हुड़दंग और मारपीट पड़ी भारी, चार गिरफ्तार
  • हरिद्वार

सड़क पर हुड़दंग और मारपीट पड़ी भारी, चार गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 04/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। सड़क पर सरेआम हंगामा और मारपीट कर राहगीरों के लिए परेशानी खड़ी करना चार युवकों को भारी पड़ गया। मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर हंगामा कर रहे लोगों में खलबली मच गई। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र में चार युवक सड़क पर आपस में गाली-गलौज, हो-हल्ला और मारपीट कर रहे थे। उनके हंगामे से सड़क से गुजर रहे लोगों को परेशानी हो रही थी। आसपास मौजूद लोगों ने भी युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में चारों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार (28), कर्मराज (32), राहुल साहनी (29) और भूषण राय (33) के रूप में हुई है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान, कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल रोहित शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर कांग्रेस का 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच का ऐलान
Next: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर अल्मोड़ा कृष्णमय, भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.