Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • सड़कों पर आवारा पशु दिखा तो नगर निगम उठा ले जाएगा
  • हरिद्वार

सड़कों पर आवारा पशु दिखा तो नगर निगम उठा ले जाएगा

AltnewsUttarakhand 21/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की। नगर निगम ने शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। इन पशुओं के मालिक का पांच हजार से ज्यादा का चालान भी करेगा। आवारा पशुओं से परेशान कई लोगों ने नगर निगम से शिकायत की। इसके बाद निगम ने आवारा पशुओं को पकड़ने की योजना तैयार की है। निगम आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए एक वाहन का टेंडर भी निकाल रहा है। सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि आवारा पशुओं के सड़कों और कॉलोनियों में गंदगी करने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ डेयरी वाले जान बूझकर अपने जानवारों को सुबह और शाम के समय शहर में छोड़ देते हैं। इससे अन्य लोगों को दिक्कतें होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पशुओं को वाहन से उठाया जाएगा। उन्हें चावमंडी और पनियाला गौशाला में रखा जाएगा। इस बीच अगर किसी पशु का मालिक निगम से संपर्क करता है तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा। ताकि अगली बार से वह इस तरह की लापरवाही नहीं करे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बुखार से पीआरडी के ब्लॉक कमांडर की मौत
Next: स्वच्छता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये डीएम ने 13 ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.