Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सफाई वाहनों के गंदगी फैलाने पर ग्रामीणों ने चेताया
  • देहरादून

सफाई वाहनों के गंदगी फैलाने पर ग्रामीणों ने चेताया

AltnewsUttarakhand 03/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। नगर निगम से कूड़ा उठान के लिए अनुबंधित कंपनियों के वाहन कारगी डंपिंग साइट से लेकर सेलाकुई शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तक गंदगी फैला रहे हैं। वाहनों में गीले कूड़े से पानी रिसकर सड़कों पर बहने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस लापरवाही को लेकर नाराज कुछ ग्रामीण निगम के प्लांट पहुंच गए। उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि यदि तत्काल व्यवस्था नहीं सुधरी तो नगर निगम को भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा। उधर प्रतिबंधित इलाकों का कूड़ा प्लांट पहुंचने से यहां भारी मात्रा में कूड़ा जमा होता जा रहा है। प्लांट का संचालन कर रही कंपनी ने पत्र के माध्यम से निगम प्रबंधन को स्थिति से अवगत करवाया है। उधर बदहाल व्यवस्था को लेकर मॉनीटरिंग कर रही एजेंसी की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कंपनियों को सख्त हिदायत दी है कि कूड़ा ट्रांसपोर्ट करने के दौरान यदि लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षक दिवस पर सभी विद्यालयों में आयोजित हों कार्यक्रम: डॉ. धन सिंह रावत
Next: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का फूंका पुतला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.