Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द में हाट बाजार लगाने का विरोध
  • देहरादून

सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द में हाट बाजार लगाने का विरोध

AltnewsUttarakhand 04/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द कालोनी के लोगों ने क्षेत्र में हाट बाजार लगाने का विरोध किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन, नगर निगम से कार्रवाई करने की मांग उठाई है।शनिवार दोपहर सामान से भरी कुछ गाड़ियां खाली प्लॉट में पहुंची तो स्थानीय लोगों ने मौके पर आकर विरोध जताया। सरस्वती विहार विकास समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट, सचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा कि कालोनी के आसपास कई दुकानें हैं। इसलिए हाट लगाने की जरूरत नहीं है। नगर निगम के अधिकारियों ने बिना अनुमति हाट बाजार लगवाने पर प्लॉट मालिक गणेश बड़थ्वाल और हाट लगाने वाले चित्रेश गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान सोहन सिंह रौतेला, आशीष गुसाईं, नवनीत काला, सुबोध मैठानी, हिमांशु राणा, एमपी रतूड़ी, रामेश्वरी देवी, सरिता मिश्रा, मुकेश रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, उर्मिला रावत, दिगपाल सिंह, विक्रम सिंह भंडारी, निशांत रावत, मंगल सिंह नेगी, मुन्नी बिष्ट, सुरेश चंद्र, कुलानंद पोखरियाल, मोहित भट्ट आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दो शिक्षकों को नकाबपोश बाइक सवारों ने पीटा
Next: सरकारी विद्यालयों में मेलों के दौरान बाजार लगने का व्यापार मंडल करेगा विरोध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.