Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • सरकार के तीन साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक
  • पौड़ी

सरकार के तीन साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक

AltnewsUttarakhand 22/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।   सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत ने शनिवार को प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि तीन साल में पौड़ी विधानसभा में एक भी विकास कार्य नहीं हुए। इन तीन सालों में पौड़ी विधानसभा की जमकर उपेक्षा की गई। कहा कि शहर में पिछले लंबे समय से बन रहा पॉलीटेक्निक भवन आज तक पूरा नहीं बन पाया है। करोड़ों की लागत से बन रही ल्वाली झील का निर्माण कार्य भी अधर में लटका हुआ है। पीपीपी मोड से हटने के बाद जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं हावी है। यहां पहुंचने वाले मरीजों को मायूस होकर दूसरे अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। कहा कि प्रदेश सरकार तीन साल की उपलब्धियां गिनवा रही है लेकिन मंडल मुख्यालय पौड़ी से पिछले लंबे से कमिश्नर गायब है। आरोप लगाया कि कमिश्नर को मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय में तैनाती दे रखी है जिससे वह पौड़ी मंडल मुख्यालय में आने को तैयार नहीं है। आयुक्त के मंडल मुख्यालय में नहीं बैठने से अन्य मंडलीय अफसर भी यहां से गायब रहते है। उन्होंने सरकार के इन तीन सालों के कार्यकाल को पौड़ी के लिए निराशाजनक बताया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गोल्डन कार्ड की सुविधा वापस ली तो होगा आंदोलन
Next: कल्जीखाल के बीडीओ को निलंबित करने की उठाई मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.