Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकार के भविष्य की योजनाओं का रोडमैप है बजट: धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सरकार के भविष्य की योजनाओं का रोडमैप है बजट: धामी

AltnewsUttarakhand 20/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि विधानसभा के पटल पर पेश बजट सरकार के भविष्य की योजनाओं का रोडमैप है। पिछले वर्ष के मुकाबले बजट में 13 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है और बजट में कई नए पहलुओं को शामिल किया गया है। विधानसभा में गुरुवार को सदन के पटल पर बजट पेश होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने यह बात कही। उन्होंने उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में ऐतिहासिक बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री और पूरी टीम को बधाई दी। कहा कि बजट राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और संकल्पों को प्रस्तुत करता है, जो सरकार की भविष्य की योजनाओं को पेश करता है।
धामी ने कहा कि राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में बजट के आकार ने एक लाख करोड़ को पार किया है। पिछले बजट की तुलना में इस वर्ष के 13 फीसदी का इजाफा हुआ है। राज्य के प्रथम बजट से इस बार का बजट 24 गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि बजट ईकोलॉजी, इकोनोमी, इन्नोवेशन, इन्क्लूसिव और सस्टेनेबल डेवेलपमेंट के साथ-साथ टेक्नोलॉजी और एकाउन्टेबिलिटी को ध्यान में रख कर बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र का है। प्रधानमंत्री ने बाबा केदार के धाम से कहा था कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा, इसी को ध्येय लेकर बजट में इस संकल्प की प्राप्ति के लिए प्रयास किए गए हैं, जो आने वाले समय में राज्य के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट आदर्श उत्तराखंड बनाने तथा उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के संकल्प को पूरा करेगा।
—
ये नई योजनाएं की शामिल
धामी ने कहा कि बजट में रिवर फ्रंट डेवेलपमेंट योजना, प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, होमगार्ड कल्याण कोष का गठन, पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए रिवाल्विंग फंड की स्थापना जैसी अनेक नए पहलुओं को शामिल किया गया है।
——
गरीब, अन्नदाता व नारी कल्याण का रखा ध्यान
उन्होंने कहा कि यह बजट नमो अर्थात नवाचार, आत्मनिर्भर उत्तराखंड, महान विरासत व ओजस्वी मानव संसाधन की थीम पर आधारित है। बजट में राज्य के समावेशी एवं समग्र विकास के लिए (ज्ञान) अर्थात गरीब कल्याण, युवा, अन्नदाता एवं नारी कल्याण को केंद्र में रखा गया है। बजट में वित्तीय प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया है। कहा हम राज्य सरकार अपने संसाधनों से राज्य की आय बढ़ाने का प्रयास करेगी। बजट में शिक्षा, ग्रामीण विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सा, उद्योग आदि क्षेत्रों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बजट राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और संकल्पों को प्रस्तुत करता है: सीएम धामी
Next: यह बजट उत्तराखंड की अवधारणा को साकार करने वाला बजट है  : महाराज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.