Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रजिस्ट्री घपला: सरकार में निहित जमीन को फर्जीवाड़े से बेचा
  • देहरादून

रजिस्ट्री घपला: सरकार में निहित जमीन को फर्जीवाड़े से बेचा

AltnewsUttarakhand 16/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। सरकार में निहित हो चुकी ईस्ट होप टाउन स्थित गोल्डन फॉरेस्ट और उसकी सहायक कंपनियों की जमीनें फर्जीवाड़े कर बेच दी गई। रजिस्ट्री घपले की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने तीन कंपनियों और एक व्यक्ति पर नामजद केस दर्ज किया है। नामजद आरोपी संजय कुमार पर सरकारी जमीन के घपले में पहले भी केस दर्ज हैं। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि एसआईटी में शामिल सहायक महानिरीक्षक संदीप श्रीवास्तव ने एसएसपी को रिपोर्ट भेजी। कहा कि ईस्ट होप टाउन स्थित गोल्डन फोरेस्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों की सरकार में निहित जमीनों को बेचा गया। 1996-97 में तत्कालीन परगनाधिकारी ने इन जमीनों को राज्य सरकार में निहित कर दिया था। इस मामले में मैसर्स आईआरवाईवी फिनकेप के प्रतिनिधि संजय कुमार पर आरोप है कि उन्होंने विकासनगर के ईस्ट होप टाउन क्षेत्र में खसरा नंबर 870 और 893 की कुल 5.86 एकड़ भूमि को मैसर्स आकांक्षा कंस्ट्रक्शन कंपनी को 2002 में बेच दिया। जबकि उनके पास ऐसा करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं था। जांच के दौरान पाया गया कि विक्रय पत्र में 4.74 एकड़ की भूमि को बढ़ाकर 5.86 एकड़ दिखाया गया। विक्रेता कंपनी के प्रतिनिधि संजय कुमार के पास भूमि बिक्री के लिए कोई अधिकृत दस्तावेज नहीं था। जिससे यह अवैध बिक्री साबित होती है। मामले में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अवैध तरीके से जमीन बेचने के आरोप में संजय कुमार और मैसर्स आकांक्षा कंस्ट्रक्शन कंपनी पता चकराता रोड, आईआरवाईवी फिनकेप, आकांक्षा कंस्ट्रक्शन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेलवे ट्रैक के पास मिला नेपाल के युवक का शव
Next: उत्तराखंड ओलंपिक खेल के लिए मुक्केबाजी टीम का चयन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.