Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को हर दिन अलग रंग की बेड शीट मिलेगी
  • देहरादून

सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को हर दिन अलग रंग की बेड शीट मिलेगी

AltnewsUttarakhand 14/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में भर्ती मरीजों को हर दिन अलग रंग की बेड शीट मिलेगी। वार्डों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से सोमवार को यह निर्देश दिए गए। इसके अलावा अस्पतालों की बिल्डिंग का एक ही कलर कोड तय करने को कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सोमवार को विधानसभा में विभाग के अफसरों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमैट्रिक व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने, तीन साल में कर्मचारियों का पटल बदलने, जिला अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के रैन बसेरा बनाने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में खराब पड़े वाहनों की नीलामी जिला स्वास्थ्य समिति के स्तर पर कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में बजट खर्च की भी समीक्षा की और विभिन्न योजनाओं में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में दवा व उपकरण खरीद की प्रक्रिया भी तेज करने को कहा। बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार, मिशन निदेशक, स्वाति भदौरिया, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ आशुतोष सयाना मौजूद रहे।

सरकारी अस्पतालों में बढ़ाएं आयुष्मान मरीज
बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि तमाम सुविधाओं के बावजूद आयुष्मान के मरीज प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाकर आयुष्मान मरीजों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड पर मरीजों को बेहतर इलाज दिया जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रैमजे इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Next: लक्सर में सात घंटे बिजली सप्लाई ठप रहने से परेशान रहे लोग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.